अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन, बोले- मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरा देश उत्साहित

By अंकित सिंह | Apr 19, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। शाह गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल भी थे। उन्होंने कहा कि आज मैंने गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि इस सीट का प्रतिनिधित्व लालकृष्ण आडवाणी, अटल जी ने किया और जिस सीट से नरेंद्र मोदी खुद मतदाता हैं। मैं इस सीट से 30 साल तक विधायक, सांसद रहा हूं। इस क्षेत्र की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है। 

इसे भी पढ़ें: BJP के सिंघम को तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने से कोई नहीं रोक सकता

गुजरात में 7 मई को एक ही चरण में मतदान होगा। इस बीच, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता अमित शाह ने पहली बार 5,57,014 वोटों के अंतर से सीट जीती। उन्हें 69.58% वोट शेयर के साथ 8,94,624 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. सीजे चावड़ा को हराया, जिन्हें 3,37,610 वोट (26.26%) मिले थे। कुल वैध मतों की संख्या 12,84,090 थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने छठी बार इस सीट से जीत हासिल की। उन्हें 68.03% वोट शेयर के साथ 7,73,539 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल को 2,90,418 वोट (25.54%) मिले और वह उपविजेता रहे। आडवाणी ने पटेल को 4,83,121 वोटों के अंतर से हराया। 

प्रमुख खबरें

महिला अधिकारों पर घमासान! Sanjay Raut बोले, Rahul Gandhi से डरी हुई है BJP

60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान

Women Health: Pregnancy Planning कर रही महिलाओं के लिए वरदान है यह Yoga Pose, पेल्विक फ्लोर को मिलेगी मजबूती

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां