अमित शाह ने सुरक्षाबलों को कार्रवाई करने की दी खुली छूट, बोले- आतंकी फंडिंग के सभी नेटवर्क ध्वस्त करो

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 21, 2022

जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर आए दिन बड़े-बड़े डेवलपमेंट हो रहे हैं। कश्मीर फाइल्स फिल्म रिलीज होने के बाद घाटी पर चर्चा और तेज हो गई है। इसी बीच 2 दिनों के दौरे पर जम्मू कश्मीर आए गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के लिए फंड जुटाने वाले कश्मीरी कारोबारियों, अलगाववादियों, पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों पर सुरक्षाबलों को कार्रवाई करने की पूरी छूट दी है। शाह ने आतंकी फंडिंग के सभी नेटवर्क को धंवस्त करने को कहा है।

खुफिया एजेंसियों के पा से लोगों के नाम की सूची

एनआईए और तमाम खुफिया एजेंसियों के पास कुछ लोगों के नाम की सूची भी है। जो रडार पर हैं। जल्द ही इनके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा पुंछ, कुपवाड़ा, राजोरी पंजाब के कुछ लोग आतंकियों के लिए फंड जुटा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने अमित शाह को इस बात की जानकारी दी है कि कुछ लोग पंजाब की जेलों में भी बंद हैं, जो आतंकवादियों के लिए फंड जुटा रहे हैं। ऐसे में शाह ने कहा कि जहां भी और जैसी भी जो आतंकी फंडिंग के लिए काम कर रहा है, उसका पूरा नेटवर्क ध्वस्त कर दें। इसके लिए उन्हें पूरी छूट है।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi