अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर बैठक की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में जलभराव की समस्या से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

शाह ने प्रस्तुति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बाद में, कलोल कस्बे में एक कार्यक्रम में शाह ने कहा, ‘‘गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अगले साल तक इस समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।’’

केंद्रीय मंत्री ने गांधीनगर जिले के कलोल कस्बे में 114 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास भी किया। भारतीय जनता पार्टी की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि बाद में गृह मंत्री अपने गृह नगर मनसा गए और मां बहूचर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

प्रमुख खबरें

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब

Lockheed Martin भारत में बढ़ाएगी उत्पादन, 60 परिवहन विमानों की निविदा जीतने पर C-130J का निर्माण