बिहार में अमित शाह की हुंकार: घुसपैठियों के बहाने राहुल को घेरा, RJD और जंगलराज पर भी बरसे

By अंकित सिंह | Sep 18, 2025

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के डेहरी ऑन सोन (रोहतास) में शाहाबाद और मगध क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कांग्रेस पर वार करते हुए शाह ने कहा कि वे हर बार झूठ फैलाते हैं। राहुल गांधी ने यात्रा की... उनकी यात्रा का विषय वोट चोरी नहीं था। विषय अच्छी शिक्षा, रोज़गार, बिजली, सड़क नहीं था... यात्रा का विषय बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को बचाना था। क्या आपमें से किसी ने अपना वोट खोया है?... ये थी राहुल गांधी की 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा'... क्या घुसपैठियों को वोट का अधिकार या मुफ़्त राशन मिलना चाहिए? क्या घुसपैठियों को नौकरी, घर, 5 लाख रुपये तक का इलाज मिलना चाहिए?

इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025 | बिहार में चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा दांव! बेरोजगार स्नातकों को 1000 रुपये मासिक भत्ता

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को उस समय सबको चौंका दिया जब वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पटना के एक होटल में पहुंचे। शाह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए राज्य में हैं। जदयू सुप्रीमो द्वारा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट करने की तस्वीरें दोनों नेताओं ने अपने-अपने एक्स हैंडल पर साझा कीं। दोनों दलों के सूत्रों ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, हालाँकि, नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने कहा कि यह "एक शिष्टाचार भेंट" थी।

प्रमुख खबरें

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर

असम में Akhil Gogoi का विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान संवैधानिक संस्थाओं पर हमला: Shivraj Singh Chouhan

K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी