विपक्षी दलों के शासन में बुंदेलखंड में कट्टे बनते थे, अब मिसाइल बनने जा रही: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2022

बांदा (उप्र)। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके शासन में बुंदेलखंड में कट्टे (अवैध देशी तमंचा) बनते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां मिसाइल बनाने जा रहे हैं। शाह ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में बुंदेलखंड में कट्टा बनाया जाता था और गोलियां भी बनाई जाती थीं और अब वहां मोदी जी मिसाइल और गोले (गोला) बनाने जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पहले कट्टा लोगों को डराता था, लेकिन अब यहां जो मिसाइल बनेगी वह पाकिस्तान के टैंक को उड़ा देगी। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के परिवारवाद के आरोपों पर बोले अखिलेश- जिसका परिवार होता है वही परिवार का दुख दर्द समझ सकता है

विपक्षी दलों पर परियोजनाओं में लेटलतीफी और बंदरबांट का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि जिस योजना की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने रखी है, उसका उद्घाटन उन्होंने खुद किया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में कुछ सिंचाई योजनाएं मेरे जन्म से पहले शुरू हो गईं, लेकिन वे पूरी नहीं हो सकीं, मोदी और योगी सरकार ने उन्हें पांच साल में पूरा किया है। उन्होंनेकहा, मैं सपा और बसपा से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने बुंदेलखंड के जल संकट के लिए क्या किया है, इस पर 15 साल के अपने शासन की रिपोर्ट पेश करें।’’ 

प्रमुख खबरें

Houthi Missile Attack on Riyadh | CCTV फुटेज में कैद रियाद एयरपोर्ट पर हूथी मिसाइल हमला, 13 की मौत और 300 से ज्यादा घायल

Riyadh Airport हमले में भारतीय नागरिक की मौत, 10 अन्य घायल

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, सुरक्षा कारणों से 6 मेट्रो स्टेशन शाम 4 बजे तक बंद

US के Washington राज्य से सात मेयर का प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर पहुंचा