Chhattisgarh में बोले Amit Shah, बघेल सरकार ने जनता के साथ की वादाखिलाफी, पैसा लूट कर दिल्ली दरबार में पहुंचाया

By अंकित सिंह | Oct 19, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में तीन बार दिवाली मनाई जाएगी - एक बार दिवाली के दिन, दूसरी बार 3 दिसंबर को जब बीजेपी सरकार बनेगी और फिर जनवरी (2024) में जब अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश भर के आदिवासियों के सम्मान के लिए बहुत सारे काम किए हैं। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ साथ आदिवासी  भाई-बहनों को सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास देने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: विधानसभा चुनावों में नहीं बन पा रही बात, फिर 2024 में BJP का मुकाबला कैसे करेगा विपक्ष

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। बघेल सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता का पैसा लूट कर दिल्ली दरबार में पहुंचाया। उन्होंने कहा कि ये जोर से झूठ बोलने वाली सरकार है, इन्होंने अभी अभी कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण होगा। मैं आज यहां कह रहा हूं​ कि इसका कोई निजीकरण नहीं होगा। नगरनार स्टील प्लांट पर सिर्फ यहां के आदिवासियों का अधिकार है। उन्होंन कहा कि मोदी जी अभी यहां आए और बस्तर जिले के जगदलपुर क्षेत्र के लिए 27 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मैं आपको बता रहा हूं, अगर आपने फिर से बघेल जी को लाने की गलती की, तो जो पैसा केंद्र सरकार यहां भेजेगी वो कांग्रेस के एटीएम से दिल्ली पहुंच जाएगा। और अगर भाजपा की सरकार बनी तो 27 हजार करोड़ रुपये में राज्य सरकार और पैसा जोड़ कर जगदलपुर का विकास करेगी।

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!