'झूठ बोलना कांग्रेस की आदत', Chhattisgarh में बोले Amit Shah- पिछले 10 साल से हम सत्ता में है, हमने आरक्षण नहीं हटाया, ना हटाएंगे

By अंकित सिंह | May 01, 2024

गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में नई भाजपा सरकार में चार महीने में 95 नक्सलियों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो दो साल में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि झूठ जोर से बोलना, सार्वजनिक रूप से बोलना और बार-बार बोलना ही कांग्रेस का मंत्र बन गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम पिछले 10 साल से बहुमत में हैं, लेकिन हमने आरक्षण नहीं हटाया और ना ही इसे हटाएंगे। 

शाह ने कहा कि मोदी जी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को 5 साल में समाप्त किया है। छत्तीसगढ़ छूट गया था, क्योंकि यहां भूपेश कक्का की सरकार थी। आप मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, 2 साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए इस देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण कांग्रेस वर्षों से कर रही है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां आपने भाजपा की सरकार बनाई है, केंद्र में भी मोदी जी की सरकार तीसरी बार बनने वाली है, उसके बाद नक्सलवाद को जाना ही पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Second Phase की वोटिंग के बाद बीजेपी कितनी सीटें जीत रही है? अमित शाह के दावे ने चौंकाया

उन्होंने कहा कि अभी 2 चरण के चुनाव हुए हैं। इन 2 चरणों में मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं। तीसरे चरण में हमे 400 पार की दिशा में आगे बढ़ना है। शाह ने कहा कि मोदी जी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और 25 साल का एजेंडा भी है। छत्तीसगढ़ ज्यादातर पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी भाई-बहनों का क्षेत्र है। मोदी जी ने 2014 में कहा था कि हमारी जो सरकार बनेगी, वो गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की होगी।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल