Telangana में Amit Shah बोले- BRS ने घोटालों और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया, BJP का बनेगी सरकार

By अंकित सिंह | Nov 25, 2023

तेलंगाना में राजनीतिक दांव-पेंच लगातार जारी है। भाजपा इस दक्षिण राज्य में अपनी ताकत लगा रही है। इसकी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये चुनाव तेलंगाना के लोगों और तेलंगाना राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये चुनाव इसका मार्ग प्रशस्त करने जा रहे हैं क्योंकि तेलंगाना का गठन एक लंबे संघर्ष की पृष्ठभूमि में हुआ था। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो पाते हैं कि कभी राजस्व रहे तेलंगाना पर अब लाखों-करोड़ों रुपये का कर्ज है।...आज युवा निराश है। किसान, दलित और पिछड़े निराश हैं और हर कोई तेलंगाना के भविष्य को लेकर सशंकित है। 

इसे भी पढ़ें: नोटा के विकल्प को ईवीएम से हटाये जाने पर विचार किया जाना चाहिए

अमित शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि तेलंगाना के जागरूक मतदाता अपना वोट डालने से पहले हर चीज़ का ठीक से विश्लेषण करेंगे और हर चीज़ की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखेंगे। इसके बाद उनकी पसंद निश्चित रूप से 'कमल' होगी, निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी होगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर हम तेलंगाना में धर्म आधारित आरक्षण की व्यवस्था खत्म कर देंगे। हम मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण को खत्म कर देंगे और इसके बजाय पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए इसे सुनिश्चित करेंगे। हम व्यवस्था ठीक करेंगे क्योंकि तेलंगाना की जनता केसीआर की तुष्टीकरण नीति से तंग आ चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar