Amit Shah ने Kolkata में दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, BJP की चुनावी तैयारियों को दी नई दिशा

By नीरज कुमार दुबे | Sep 26, 2025

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। एक दिन पहले ही पार्टी ने यहां चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की थी और आज प्रचार की कमान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल ली। देखा जाये तो अमित शाह का दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह संकेत देता है कि भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल में अपने अभियान को और व्यवस्थित, संगठित और निर्णायक ढंग से संचालित करने की योजना बना रही है। पार्टी का ध्यान अब केवल शहरों और कस्बों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में भी व्यापक पैठ बनाने की ओर है। अमित शाह का दौरा स्थानीय संगठन को सक्रिय करने, मतदाता संपर्क बढ़ाने और उम्मीदवारों की अंतिम सूची को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर बैठक की

हम आपको यह भी बता दें कि कोलकाता दौरे पर अमित शाह ने संतोष मित्रा स्क्वायर के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद, एक नयी सरकार बने जो राज्य के खोए हुए 'सोनार बांग्ला' गौरव को बहाल करे। अमित शाह ने कहा कि बंगाल को एक बार फिर सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध बनना चाहिए और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का सपना पूरा करना चाहिए।

हम आपको बता दें कि अमित शाह बृहस्पतिवार रात कोलकाता पहुंचे थे। अमित शाह ने दक्षिण कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाद में उन्होंने साल्ट लेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में भाजपा समर्थित पश्चिम बंग संस्कृति मंच के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा, नौका भी जब्त की

प्रशांत महासागर में Nolo बना श्रेणी-3 का भीषण चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटा हुई हवा की रफ्तार

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar को बताया दुनिया का नायक

Gajakesari Yoga 2026 से इन चार राशियों के करियर और व्यापार में उन्नति