अमित शाह, जे.पी. नड्डा और प्रियंका गांधी की बिहार में शनिवार को चुनावी रैलियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बिहार में आज यानी शनिवार को कई रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी इसी दिन राज्य में दो जनसभाओं में भाग लेंगी।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि अमित शाह गोपालगंज, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि जे.पी. नड्डा बेगूसराय और खगड़िया में चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राष्ट्रीय दलों के शीर्ष नेता लगातार प्रचार अभियान में जुटे हैं। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। प्रथम चरण में 121 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के Agra आवास पर प्रदर्शन मामले में छह Congress कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

Chhattisgarh में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक साल पूरा, 850 गांवों तक पहुंची बस सेवा

Kolkata में FIFA International Friendly मैच: ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर