Hurriyat Conference से तीन और गुट अलग हुए, Amit Shah का Kashmir दौरा अलगाववादियों पर बड़ी चोट साबित हुआ

By नीरज कुमार दुबे | Apr 08, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान अलगाववादी और बुरी तरह बिखर गये हैं। हम आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि ‘जम्मू-कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी’, ‘जम्मू-कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग’ और ‘कश्मीर फ्रीडम फ्रंट’ ने अलगाववादी समूह ‘हुर्रियत कॉन्फ्रेंस’ से खुद को अलग कर लिया है। जम्मू-कश्मीर में अब तक इस प्रकार के 11 संगठन अलगाववाद से किनारा कर चुके हैं। अमित शाह ने कहा कि यह कदम संविधान में लोगों के भरोसे को दर्शाता है। हम आपको बता दें कि यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब अमित शाह तीन दिवसीय यात्रा पर जम्मू-कश्मीर में हैं। अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ''‘जम्मू-कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी’, ‘जम्मू-कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग’ तथा ‘कश्मीर फ्रीडम फ्रंट’ नामक तीन और संगठनों ने हुर्रियत से खुद को अलग कर लिया है। यह घाटी के लोगों के भारत के संविधान में भरोसे को दर्शाता है।’’

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष को हटाने का रखा गया प्रस्ताव, जानें क्या है पूरा मामला

हम आपको यह भी बता दें कि अमित शाह ने श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर में जारी विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने बताया कि राजभवन में आयोजित बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं जम्मू-कश्मीर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बैठक के दौरान गृह मंत्री को केंद्र शासित प्रदेश में जारी विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद एक अन्य बैठक में अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

हम आपको यह भी बता दें कि अमित शाह ने कीर्ति चक्र से सम्मानित पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं मुजम्मिल भट की विधवा और उनके 20 महीने के बेटे से सोमवार को मुलाकात की थी। हुमायूं मुजम्मिल भट ने 2023 में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे। राजभवन जाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने दिवंगत पुलिस अधिकारी के पिता एवं सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम हसन भट के साथ करीब 20 मिनट बिताए। हम आपको याद दिला दें कि मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित हुमायूं मुजम्मिल भट उन चार सुरक्षाकर्मियों में शामिल थे जो सितंबर 2023 में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के गदूल गांव के आसपास घने जंगलों में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए।

प्रमुख खबरें

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan