Hemant Soren पर बरसे अमित शाह, कहा- झारखंड के CM तो आदिवासी हैं लेकिन उनकी सरकार आदिवासी विरोधी

By अंकित सिंह | Jan 07, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड में है। झारखंड के चाईबासा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साथा। अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन भाई ने भ्रष्टाचार बढ़ाया और आदिवासी जमीन घुसपैठियों को देने का काम किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जनजातीय महिलाओं की रक्षा करने के बजाय अपनी वोट बैंक की राजनीति करने का काम किया है। मुझे भरोसा है कि 2024 में बीजेपी बहुमत से जीतेगी। इकसे साथ ही उन्होंने सवाल किया कि घुसपैठियों से आदिवासियों की रक्षा करने की जिम्मेदारी हेमंत सोरेन सरकार की है कि नहीं? हेमंत भाई..अब सब आपको जान गए हैं, अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए आदिवासियों की रक्षा और उनके भविष्य के साथ जो आप छेड़खानी कर रहें इसके लिए यहां के लोग आपको माफ नहीं करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Ram temple का निर्माण पूरा होने की तारीख की घोषणा साधु-संतों को करनी चाहिए, अमित शाह को नहीं: खरगे

अमित शाह ने कहा कि आज झारखंड में जनजातीय महिलाओं से जबरदस्ती शादी कर उनकी जमीन को हड़पा जा रहा है। हेमंत जी, वोटबैंक का लालच जनजातीय हितों से ऊपर नहीं हो सकता। झारखंड की जनता जाग चुकी है और अब ये अन्याय नहीं सहा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं आज झारखंड के लोगों को कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, आने वाले कुछ ही दिनों में नक्सलवाद खत्म होगा और झारखंड में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि हमने आदिवासी कल्याण के लिए बजट को 86 हजार करोड़ रुपये किया है और 1 करोड़ आदिवासी भाइयों के घर में पीने का पानी पहुंचाया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला