भ्रष्टाचार को लेकर DMK पर बरसे Amit Shah, कहा- 2026 में तमिलनाडु में बनेगी NDA सरकार

By अंकित सिंह | Feb 26, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार पर तीखा हमला बोला और उसके नेताओं पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया। कोयंबटूर, तिरुवन्नामलाई और रामनाथपुरम में भाजपा जिला कार्यालयों के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए, शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में, DMK के सभी नेताओं के पास मास्टर डिग्री है। उनका एक नेता नौकरी के लिए नकद मामले में उलझा हुआ है, दूसरा मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध रेत खनन में शामिल है, और तीसरा आय से अधिक संपत्ति से संबंधित आरोपों का सामना कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: स्टालिन का आरोप, भाषा युद्ध के बीज बो रहा है केंद्र, राज्य पर हिंदी नहीं थोपने देंगे, अन्नामलाई ने किया पलटवार

शाह ने अपने संबोधन की शुरूआत में कहा कि मैं कोयंबटूर के सभी नागरिकों, तमिलनाडु के सभी नागरिकों को और देशभर के शिव भक्तों को शिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आज हमने कोयंबटूर, तिरुवन्नामलाई और रामनाथपुरम में कार्यालयों का उद्घाटन किया। बाकी सभी राजनीतिक दलों के लिए कार्यालय सिर्फ एक ऑफिस होता है, जबकि हम सब के लिए कार्यालय एक मंदिर होता है, जहां से हम पार्टी का संचालन करते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया। बजट में मध्यम वर्ग और किसानों को समर्थन देने के साथ-साथ एमएसएमई व्यवसायों के विकास और विस्तार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजनाएं पेश की गईं।

अमित शाह ने दावा किया कि साल 2024 बीजेपी के लिए ऐतिहासिक रहा है। 2024 में हमारे प्रिय नेता पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। 2024 में हमने पहली बार ओडिशा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। लंबे समय बाद आंध्र प्रदेश में भी एनडीए सरकार बनी। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में हमारी चुनावी जीत ने साबित कर दिया है कि देश की जनता भाजपा पर भरोसा करती है। उन्होंने अपील कपरते हुए कहा कि तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के गठन के लिए तैयार हो जाइए। 2026 में हम एनडीए प्रशासन स्थापित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि यह नई सरकार तमिलनाडु के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगी। हम राज्य में भाई-भतीजावाद को खत्म कर देंगे। तमिलनाडु में भ्रष्टाचार मिटाया जाएगा। हम तमिलनाडु से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को हटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक है। यहां तक ​​कि शीर्ष विश्वविद्यालयों और संस्थानों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 700 दिनों के बाद भी वेंगइवायल घटना के अपराधी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: हिंदी के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर स्टालिन ने तमिल भाषा का सम्मान नहीं बल्कि सभी भारतीय भाषाओं का अपमान किया है

शाह ने साफ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में डीएमके के सभी नेताओं के पास मास्टर डिग्री है। उनका एक नेता नौकरी के बदले नकदी मामले में फंसा हुआ है, दूसरा मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध रेत खनन में शामिल है, और तीसरा आय से अधिक संपत्ति से संबंधित आरोपों का सामना कर रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री अक्सर दावा करते हैं कि राज्य को केंद्र के हाथों अन्याय का सामना करना पड़ा है। हालाँकि, यूपीए और एनडीए के तहत वितरित धन की तुलना से पता चलता है कि यूपीए शासन के दौरान अन्याय हुआ था।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत