Telangana में KCR पर बरसे Amit Shah, कहा- गहरी नींद में न सोएं, आपका समय खत्म हो गया है

By अंकित सिंह | Nov 24, 2023

तेलंगाना में चुनावी प्रचार अपने आखिरी चरण में प्रवेश कर चुका है। भाजपा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रचार करने पहुंचे थे। इसी कड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हजारों करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगा दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केसीआर को लगता है कि कुछ नहीं होगा, लेकिन तेलंगाना में भाजपा की सरकार आने पर जांच की जाएगी और भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार ने तेलंगाना राज्य को नष्ट कर दिया है। केसीआर पिछले 9 वर्षों में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। एकमात्र चीज़ जो वह करने में कामयाब रही वह है भ्रष्टाचार!

इसे भी पढ़ें: 'केसीआर ने तेलंगाना के लिए कुछ नहीं किया', JP Nadda बोले- सत्ता में आने पर धर्म आधारित आरक्षण कर देंगे ख़त्म

शाह ने कहा कि केसीआर ने दलित समुदाय से सीएम बनाने का वादा किया था। आज आप सबके सामने मैं कहना चाहता हूं कि बीजेपी आपको पिछड़े वर्ग से आने वाला सीएम देगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड बनाने का वादा किया है ताकि हल्दी किसानों को उचित पारिश्रमिक मिले, मूल्य श्रृंखला बनेगी, निर्यात बढ़ेगा और हम हल्दी से बनी दवाओं में अनुसंधान को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि केसीआर, गहरी नींद में न सोएं। आपका समय खत्म हो गया है। जो भी घोटाले हुए हैं, भाजपा सरकार उनकी जांच कराएगी और भ्रष्टाचार करने वालों को सलाखों के पीछे भेजेगी। शाह ने कहा कि केसीआर सरकार ने भ्रष्टाचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कुछ कथित घोटालों के रूप में मियापुर भूमि घोटाला , कविता जी का शराब घोटाला (मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और विधान परिषद सदस्य कविता), आउटर रिंग रोड घोटाले का जिक्र किया। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी