RJD-Congress पर बरसे Amit Shah, कहा- बिहार को जंगलराज नहीं, विकासराज चाहिए

By अंकित सिंह | May 16, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बिहार की सीतामढी लोकसभा सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, 'बिहार को 'जंगलराज' नहीं, बल्कि 'विकासराज' की जरूरत है।' उन्होंने कहा कि 500 साल से रामलला टेंट में बैठे थे। कांग्रेस और RJD कई साल तक राम मंदिर के प्रश्न को अटकाते, लटकाते रहे और भटकाते रहे। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। वहां मोदी जी ने जय सियाराम का नारा दिया।

इसे भी पढ़ें: क्या 'स्पेशल ट्रीटमेंट' मिला? केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर अमित शाह बोले- ये रुटीन जजमेंट नहीं

शाह ने कहा कि मोदी जी ने अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने का काम पूरा किया। अब मां सीता की जन्मभूमि पर महान स्मारक बनाने का काम बाकी है। जिन लोगों ने अपने-आप को रामलला के मंदिर से दूर रखा, वो ये स्मारक नहीं बना सकते। सीता माता के जीवन के अनुरूप स्मारक केवल नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का काम किया है। मैं आज लालू जी से पूछना चाहता हूं कि आप बिहार और केंद्र में मिलाकर 25 साल सत्ता में रहे, लेकिन आपको कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देना याद नहीं आया। क्योंकि आप काम तो केवल अपने बेटा-बेटी का हित देखना ही है।

भाजपा नेता ने कहा कि आज लालू जी सत्ता की राजनीति के लिए, अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए, हमेशा पिछड़े और अति पिछड़ों का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़ा, अति पिछड़ा और महिलाओं के आरक्षण के लिए कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया। आरक्षण मिलने पर भी उसे संवैधानिक मान्यता नहीं मिल रही थी। लेकिन मोदी जी आए और उन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के आने से पहले केंद्र की संस्थाओं में OBC को आरक्षण नहीं मिलता था। मोदी जी ने सारी परीक्षाओं में OBC को 27% आरक्षण देने का काम किया।

उन्होंने साफ तौर पूछा कि आपको जंगलराज चाहिए या विकास राज चाहिए। ये लालू एंड कंपनी विकास कर सकती है क्या? बिहार को आगे बढ़ाने का काम केवल और केवल नरेन्द्र मोदी जी ही कर सकते हैं। मोदी जी ने बिहार के युवाओं के हाथ में लाठी की जगह Made in India स्मार्टफोन दिया है, सबसे सस्ता डेटा दिया है। लेकिन ये इंडी गठबंधन वाले बिहार को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में पूरे बिहार और झारखंड में नक्सलवाद हुआ करता था। लेकिन मोदी जी के आने के बाद बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से नक्सलवाद समाप्त हो गया। छत्तीसगढ़ में थोड़ा बचा है, लेकिन 2 साल में छत्तीसगढ़ से भी हम नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। ये मोदी की गारंटी है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव रैली में अमित शाह ने सत्यजीत रे का जिक्र किया, ममता बनर्जी पर 'हीरक रानी' का तंज कसा

वहीं, मधुबनी में शाह ने कहा कि PFI पूरे देश को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है। यहां लालू यादव के आश्रय में यह चल रहा था। लेकिन, एक दिन मोदी जी ने देश में 100 जगह छापा मारकर, PFI वालों को जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया। उन्होंने दावा किया कि मोदी जी ने बिहार को विकसित बनाने का काम किया। देश में 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली जिसमें लालू यादव भी मंत्री थे। उन्होंने बिहार को मात्र 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में बिहार को 11 लाख 33 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

प्रमुख खबरें

Shehzad Poonawalla बने Rise and Fall Season 2 के विनर, ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी पर कब्जा, फिनाले में आए कई उतार-चढ़ाव

PM Modi 21 नवंबर को आ सकते हैं बिहार, Vaishali में Industrial Corridor का करेंगे उद्घाटन

Michael Hussey को Cricket Australia ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, T20 World Cup पर फोकस

NCW प्रमुख विजया रहाटकर बोलीं: कामकाजी महिलाओं के लिए कैब में पुख्ता सुरक्षा जरूरी