राहुल और प्रियंका पर बरसे अमित शाह, कहा- CAA पर अल्पसंख्यकों को कर रहे हैं गुमराह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

नयी दिल्ली। गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर झूठ बोल कर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं। शाह ने यहां एक समारोह में आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पूरे देश भर के अल्पसंख्यकों को गुमराह किया कि वे देश के नागरिक नहीं रह पायेंगे, जबकि संशोधित नागरिकता कानून में किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है।’’

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल पर शाह का बड़ा हमला, कहा- दिल्ली में पांच साल की जगह पांच महीने की सरकार चली

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत में शरण लेने वाले उन देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिये नया कानून लेकर आए लेकिन कांग्रेस और आप, विशेष तौर से राहुल, प्रियंका पूरे देश के अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये झूठ बोल रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि सीएए के कारण उनकी नागरिकता चली जायेगी। लेकिन संशोधित कानून में ऐसी कोई बात नहीं है। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आप युवाओं और दिल्ली के लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है और दिल्ली को दंगे की आग में झोंकने का पाप कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक