अमित शाह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की और कहा कि पुलिस को अगले पांच साल और 25 साल के लिए एक रोडमैप तैयार करना चाहिए। शाह बुधवार को दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों और कोरोना वायरस महामारी के दौरान कठिन परिश्रम किया। जिस प्रकार दिल्ली पुलिस ने दंगों की जांच की और अदालत में पेश किया उसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।” केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस के सामने कई चुनौतियां हैं और राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस होने के नाते उसके पास गणमान्य लोगों को सुरक्षा देने समेत कई दायित्व हैं।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण