अमित शाह ने पांच करोड़ घरों पर भाजपा का ध्वज फहराने के अभियान की शुरूआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात में अपने आवास से ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ नामक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरूआत की जिसका मकसद लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व पांच करोड़ घरों पर पार्टी का ध्वज फहराना है। यह अभियान दो मार्च तक चलेगा जिसके तहत भाजपा ने देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के पांच करोड़ घरों पर पार्टी ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा है। शाह ने इस अभियान की शुरूआत करते हुए पार्टी समर्थकों से कहा कि 12 फरवरी से शुरू हो रहे 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान के अंतर्गत अपने घर पर भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाकर, 2019 में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए मोदी जी के साथ मजबूती से खड़े हों। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत

पार्टी मोदी सरकार की जन कल्याण योजनाओं-जनधन खाता, स्वच्छ भारत, मुद्रा लोन योजना, उज्ज्वला रसोई गैस योजना, इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान, बिजला पहुंचाने की योजना के माध्यम से इसके लाभार्थियों तक पहुंचेगी। पार्टी के एक नेता ने बताया कि साल 2014 के चुनाव में भाजपा को 17 करोड़ वोट प्राप्त हुए थे। अब हमारे पास 9.5 करोड़ सदस्यों का ब्यौरा है। जन धन बैंक खाता के कई करोड़ लाभार्थी हैं, मुद्रा योजना के सात करोड़ और उज्ज्वला योजना के छह करोड़ लाभार्थी हैं। हमारा प्रयास इन सभी तक पहुंच बनाना और इन्हें जोड़ना है।

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?