QR कोड पर बवाल के बीच अमित शाह ने वक्फ बोर्ड को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, मुस्लिम भी हैरान

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2024

वक्फ संशोधन बिल पर छिड़ी जंग के बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है। वक्फ बोर्ड को लेकर देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पहले से एक अभियान चला रहा है। जुमे की नमाज के बाद लखनऊ में पर्सनल लॉ बोर्ड ने मस्जिद के बाहर क्यू आर कोड लगाया था। मकसद सिर्फ और सिर्फ वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुसलमानों को जागरुक और एकजुट करना था। क्यूआर कोड पर बवाल के बीच अमित शाह ने वक्फ बोर्ड को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि मानसून सत्र में संसद में पेश किया गया वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 आने वाले दिनों में संसद में पारित हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Waqf Amendment Bill को लेकर Amit Shah ने जो संकेत दिये उससे इस विधेयक के विरोधियों को कष्ट होना तय है

जेपीसी बैठक कार्यक्रम 18 सितंबर को बैठक के दौरान अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के प्रतिनिधि विधेयक पर समिति के समक्ष मौखिक साक्ष्य दर्ज करेंगे। 19 सितंबर को जेपीसी विधेयक पर विशेषज्ञों और हितधारकों, जैसे कि प्रोफेसर फैजान मुस्तफा, कुलपति, चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना, पसमांदा मुस्लिम महाज और अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विचारों या सुझावों को सुनेगी। 20 सितंबर को जेपीसी वक्फ संशोधन विधेयक पर अखिल भारतीय सज्जादानशीन परिषद, अजमेर, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, दिल्ली और भारत फर्स्ट, दिल्ली के सुझावों को सुनेगी।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती