Amit Shah ने महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में महायुति के प्रदर्शन को सुशासन की राजनीति की जीत बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को महाराष्ट्र की जनता द्वारा दिए गए भारी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि चुनाव परिणाम सुशासन और विकास की राजनीति की जीत का प्रतीक है।

भाजपा ने शाह के हवाले से कहा, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों में महायुति को मिले जबरदस्त समर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति को विजयी बनाने के लिए महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

महायुति की चुनावी सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए नवीन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार तथा भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख रवींद्र चव्हाण को बधाई दी। नवीन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, धन्यवाद, महाराष्ट्र।

प्रमुख खबरें

भारत की नई Energy Policy: अब USA से दोगुनी होगी LPG डील, खाड़ी देशों पर निर्भरता होगी कम

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी का लेख- अनुच्छेद 370 हटाना उनके सर्वोच्च बलिदान को सबसे सच्ची श्रद्धांजलि

Instagram पर आपत्तिजनक विज्ञापन बर्दाश्त नहीं, Meta को सरकार का 7 दिन का अल्टीमेटम

Petrol-Diesel पर खुशखबरी! OPEC+ ने बढ़ाया Oil Production, क्या अब घटेंगे फ्यूल के दाम?