अमित शाह ने बांग्लादेश के गृह मंत्री असद्दुजमान खान से की मुलाकात, उठाया हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'नो मनी फॉर टेरर' सम्मेलन के मौके पर बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान के साथ मुलाकात की। दोनों पक्षों ने सीमा प्रबंधन और सामान्य सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर उत्पादक आदान-प्रदान किया। वहीं सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय बैठक में बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले का मामला भारत ने उठाया था। भारत और बांग्लादेश सीमा के बीच बाड़ लगाने पर भी चर्चा हुई। यह चर्चा नई दिल्ली में तीसरी "नो मनी फॉर टेरर मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस ऑन काउंटर-टेररिज्म फाइनेंसिंग" बैठक के मौके पर हुई। पड़ोसी देश में हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष असदुज्जमां खान के साथ उठाया था। दोनों पक्षों ने सीमा प्रबंधन और सामान्य सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर उत्पादक आदान-प्रदान किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर