Amit Shah से मिले तमिलनाडु सीएम Vijay, चेन्नई में मुलाकात हुई, क्षेत्रीय परिषद बैठक से पहले चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 20, 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक से पहले हुई, जिसमें महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद विजय की केंद्रीय गृह मंत्री के साथ यह पहली मुलाकात है। अमित शाह ने विजय के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर भी साझा की। बृहस्पतिवार को बैठक समाप्त होने के बाद अमित शाह मामल्लापुरम स्थित प्राचीन तट मंदिर परिसर भी जाएंगे।

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम, तमिलनाडु और तेलंगाना के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं। केंद्र सरकार के अनुसार, यह परिषद केंद्र और सदस्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच मुद्दों और विवादों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में काम करती है। कर्नाटक-तमिलनाडु, तेलंगाना-आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु-केरलम के बीच लंबे समय से नदी जल बंटवारे को लेकर विवाद है।

केंद्र ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि परिषद की बैठकों में राष्ट्रीय महत्व के व्यापक मुद्दों पर भी चर्चा की जाती है।

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन