द्रौपदी मुर्मू की जीत आदिवासी सशक्तिकरण की केवल बात करने वालों को करारा जवाब: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू के भारत की राष्ट्रपति चुने जाने को ‘‘ऐतिहासिक घटना’’ करार देते हुए शनिवार को कहा कि उनकी जीत उन लोगों को करारा जवाब है जो आदिवासी सशक्तिकरण की केवल बात करते हैं लेकिन समुदायों को बांटते हैं। शाह ने कहा कि आदिवासियों का सशक्तिकरण केवल इस बारे में बात करके नहीं बल्कि ऐसे कदमों (मुर्मू के निर्वाचन) से होता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संथाल समुदाय से ताल्लुक रखने वाली और बहुत पिछड़े क्षेत्र से आने वालीं द्रौपदी मुर्मू का देश के शीर्ष पद पर आसीन होना ‘‘लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है।’’ 

इसे भी पढ़ें: अगले चुनाव में बेटे के लिए अपना सीट छोड़ेंगे येदियुरप्पा, कहा- अंतिम फैसला मोदी, शाह और नड्डा करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री ने नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने वाले दो उम्मीदवारों में से किसी एक का जीतना सामान्य बात है, लेकिन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनने के लिए जीत देश की आजादी के 75 वर्षों के इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना है। शाह ने इस मौके पर नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी में कई परियोजनाओं की शुरुआत भी की। उन्होंने कहा कि मुर्मू की जीत उन लोगों को करारा जवाब है जो केवल आदिवासी सशक्तिकरण की बात करते हैं और विभिन्न समुदायों को बांटने का काम करते हैं और इसके नाम पर राजनीति करते हैं। शाह ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नामों का भी उल्लेख किया। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा