Karnataka: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बोले अमित शाह, भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी सरकार, कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति की

By अंकित सिंह | May 08, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर आज प्रचार का आखिरी दिन अमित शाह ने साफ तौर पर कहा है कि राज्य में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने एक साक्षातकार में कहा कि कर्नाटक के सभी क्षेत्रों में मेरा दौरा हुआ है। सभी क्षेत्रों में भाजपा के प्रति रूझान, उत्साह और समर्थन गत चुनाव की सापेक्ष में बहुत बड़ा है..भाजपा वहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि 4% मुसलिम आरक्षण हमारी पार्टी ने ही खत्म किया है क्योंकि वो गैर-संवैधानिक था। हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति के तहत ये मुस्लिम आरक्षण किया था, जिसको हमने हटा दिया है।  

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा