देश को दीमक की तरह चाट रहे हैं घुसपैठिये: अमित शाह

By अंकित सिंह | May 08, 2019

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज झारखंड के एक चुनावी सभा में कहा कि घुसपैठिये देश को दीमक की तरह चाट रहे हैं। राहुल बाबा एंड कंपनी कहती है कि घुसपैठियों को नहीं निकालना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि फिर से मोदी सरकार बना दो तो कश्मीर से कन्याकुमारी और कोलकाता से कच्छ तक एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर निकालने का काम मोदी सरकार करेगी।

इसे भी पढ़ें: राबड़ी देवी के बिगड़े बोल, प्रधानमंत्री को कह दिया जल्लाद

शाह ने वर्तमान सरकार के कामकाज को गिनवाते हुए कहा कि मोदी जी ने झारखंड के लिए बहुत काम किए हैं। 22 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि, बाबा देवधर में एम्स की शुरुआत की, जमशेदपुर, देवघर, दुमका, बोकारो में नया एयरपोर्ट बनाया है। पांच साल के अंदर मोदी सरकार ने ढेर सारे ऐसे काम किए हैं जिससे देश में गरीबों के जीवन में परिवर्तन आया है। देश की 7 करोड़ गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया है। 8 करोड़ घरों में शौचालय बनवाकर गरीब माताओं-बेटियों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए

Mumbai Cyber Police ने 1.12 करोड़ की ठगी में IIT Graduate और बैंक मैनेजर समेत छह को दबोचा

Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा