By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020
बांकुड़ा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भारी रोष को महसूस कर रहे हैं और इस सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है। राज्य के दौरे पर आए शाह ने मुख्यमंत्री पर केंद्र की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के रास्ते में रोड़े अटकाने का भी आरोप लगाया।