Amit Shah ने बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि प्रत्येक युवा को उनकी वीरता की गाथाओं के बारे में पढ़ना चाहिए और राष्ट्र की रक्षा करने के अपने संकल्प को मजबूत करना चाहिए।

शाह ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट कर कहा कि बोस का नाम हमारे दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाता है। उन्होंने कहा कि बोस ने युवाओं को संगठित किया और आजाद हिंद फौज के माध्यम से पहला सैन्य अभियान शुरू किया तथा 1943 में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तिरंगा फहराकर एक स्वतंत्र भारत की घोषणा की।

शाह ने कहा कि प्रत्येक युवा को नेताजी के जीवन और उनकी वीरता की कहानियों के बारे में पढ़ना चाहिए और राष्ट्र की रक्षा करने के अपने संकल्प को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ समर्पित करने वाले नेताजी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत माता के महान सपूत बोस की स्मृति में पूरा भारत शुक्रवार को ‘पराक्रम दिवस’ मना रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बोस ने जर्मनी से रूस और जापान तक हजारों किलोमीटर की यात्रा की, इस दौरान उन्होंने कई कठिनाइयों और संघर्षों का सामना किया। उन्होंने कहा कि यह भारत को मुक्त कराने के उनके अटूट संकल्प को दर्शाता है।

शाह ने कहा कि उनके बलिदान और महान व्यक्तित्व से आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र की स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और संप्रभुता के संघर्ष के लिए खुद को समर्पित करने के वास्ते प्रेरित होती रहेंगी।

प्रमुख खबरें

Stock Market Opening Bell | Donald Trump के बयान से वैश्विक तनाव में कमी, Nifty और बैंक निफ्टी में जोरदार रिकवरी

Iran के बाद अब अमेरिका का Afghanistan पर बड़ा एक्शन! बंधक कूटनीति का लगाया आरोप, ब्लैकलिस्ट में किया शामिल

जल्द खत्म होगा Iran से संघर्ष, लेकिन चालाकी की तो मिट जाएगा देश, Donald Trump का युद्ध पर बड़ा बयान

Gurugram Wall Collapse | गुरुग्राम में मिट्टी धंसने से दीवार गिरी, 7 मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका