Amit Shah ने पूर्व राष्ट्रपति Pranab Mukherjee की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि संविधान की उनकी गहरी समझ ने सार्वजनिक पदों पर उनके कार्यकाल को परिभाषित किया।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए अपने संदेश में शाह ने कहा, ‘‘भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। जनसेवा के प्रति समर्पित नेता मुखर्जी की संविधान की गहरी समझ ने सार्वजनिक पदों पर उनके कार्यकाल को परिभाषित किया। उनका जीवन और कार्य हमारी लोकतांत्रिक यात्रा को प्रेरित करते रहेंगे।’’ मुखर्जी ने 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा की। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने भारत सरकार में कई मंत्री पद भी संभाले।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया