अमित शाह ने लालबागचा राजा पंडाल में सपरिवार की पूजा, CM शिंदे और Dy CM फडणवीस रहे मौजूद

By अंकित सिंह | Sep 05, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई दौरे पर हैं। मुंबई में आज उन्होंने सुबह सवेरे लालबागचा राजा पंडाल में पूजा अर्चना की है। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के दौरान इस पूजा पंडाल की विशेष महत्ता है। यही कारण है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने परिवार के साथ इस पंडाल में पहुंचे और भगवान गणपति की पूजा अर्चना की है। अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और  उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी जाएंगे। आगामी चुनावी रणनीति को लेकर अमित शाह महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। अमित शाह आज पवई में ए एम नायक स्कूल का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के मुताबिक लाल बाग के राजा के दर्शन के बाद अमित शाह कुछ और गणेश पंडालों में भी जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने दक्षिण भारतीय राज्यों से जल विवादों का संयुक्त समाधान निकालने को कहा

अमित शाह पर सबकी निगाहें इसलिए भी है क्योंकि आने वाले दिनों में बृहन्मुंबई महानगरपालिका का चुनाव होना है। खबर के मुताबिक सितंबर अथवा अक्टूबर में या चुनाव हो सकता है। कई वर्षों से यहां शिवसेना का शासन है। हालांकि शिवसेना में फिलहाल बंटवारा हो चुका है जिसके बाद माना जा रहा है कि इस चुनाव में भाजपा शिंदे गुट के साथ मिलकर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दूसरी ओर महा विकास आघाडी लगातार दावा कर रहा है कि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और एनसीपी महानगर पालिका चुनाव एक साथ लड़ेगी। लेकिन कहीं ना कहीं मेयर पद को लेकर टकराव देखने को मिल रहा है। कांग्रेस तो मेयर पद पर अपना दावा ठोक रही है। 

प्रमुख खबरें

एक ही फंड से Large, Mid और Small Cap में निवेश, खुला Kotak Nifty 500 NFO

Team India Selection: New Zealand सीरीज के लिए Pragyan Ojha करेंगे टीम का चयन

MPSC सदस्यों की जांच के लिए Devendra Fadnavis ने राज्यपाल से की समिति की सिफारिश

6 October, 2026 Stock Market Updates: BSE Sensex में 125 अंकों की बढ़त, शुरुआती कारोबार में 10% उछला Trent