अमित शाह ने लोकसभा में रखा प्रस्ताव, J&K में 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन बढ़ाया जाए

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा सत्र के 10वें दिन गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जम्मू कश्मीर पर बोलते हुए राष्ट्रपति शासन बढ़ाने की अवधि का प्रस्ताव रखा। शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाई जाए। जम्मू कश्मीर में चुनाव की तारीख अभी तय नहीं हुए हैं। शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मौजूदा राष्ट्रपति शासन की अवधि 2 जुलाई को पूरी होने वाली है। रमजान और अमरनाथ यात्रा के देखते हुए राज्य में चुनाव इस वर्ष के अंत तक कराने की तैयारी चल रही है। 

जिसके बाद लोकसभा में अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में आरक्षण को लेकर संशोधन प्रस्ताव रखा। शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वालों को आरक्षण को आरक्षण मिले। साढ़े तीन लाख लोगों को इसका फायदा होगा। जम्मू औऱ कठूआ के लोगों को फायदा मिलेगा। शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे गांवों के छात्रों को भी आरक्षण देने का प्रस्ताव है। शेलिंग और गोलीबारी के दौरान छात्रों को कई-कई दिनों तक बंकरों में रहना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand