आपने गरीबों का क्या भला किया... खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, केजरीवाल पर भी जमकर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Jan 28, 2025

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि दिल्ली को आप-दा के कुशासन व भ्रष्टाचार के अंधकार से निकालने का एकमात्र विकल्प ‘भाजपा’ है। कालकाजी विधानसभा में भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। शाह ने कहा कि 5 तारीख को दिल्लीवालों के लिए केजरीवाल की आप-दा से मुक्त होने का बहुत बड़ा मौका है। 5 फरवरी को कमल का बटन दबाइए और केजरीवाल की आप-दा से हमेशा के लिए मुक्ति पाइए। केजरीवाल की सरकार झूठ, फरेब, वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार की सरकार है।

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: जानिए भाजपा आखिर दिल्ली वालों के लिए ऐसा क्या कर सकती है जो AAP अब तक नहीं कर पाई

उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी ने कहा था कि हम भ्रष्टाचार नहीं करेंगे, इन्होंने हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया। मंदिर, गुरुद्वारा, स्कूल... सबके सामने शराब की दुकानें खोलीं, जेल गए।जलबोर्ड घोटाला, राशन घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, क्लासरूम घोटाला किया और खुद के लिए करोड़ों का शीश महल बनवाया। शाह ने खड़गे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जारी रखते हुए कहा कि अभी कल मैंने महाकुंभ में गंगा की डुबकी लगाई, लेकिन डुबकी मैंने लगाई और ठंड खड़गे जी को लग गई। वो कह रहे हैं कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबों का भला नहीं होगा। खड़गे साहब, आपने पूरा जीवन डुबकी नहीं लगाई, लेकिन आपने गरीबों का क्या भला किया। 

इसे भी पढ़ें: संदीप दीक्षित के प्रचार में उतरे राहुल गांधी, नई दिल्ली में किया जन संवाद, AAP और BJP पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि भाजपा पार्टी इस देश की परंपरा और आस्था में विश्वास करती है, इसलिए भव्य करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी बनता है और महाकुंभ का मेला भी लगता है। 2019 में मोदी जी ने गंगा में डुबकी लगाई और देश के करोड़ों गरीबों को गैस कनेक्शन, शौचालय, बिजली, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज समेत सारी सुविधाएं दीं। लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा सनातन धर्म का अपमान करती है। खड़गे साहब, आपको सनातन धर्म में श्रद्धा नहीं है तो कोई बात नहीं, लेकिन करोड़ों सनातनियों का मजाक मत उड़ाइए। 

प्रमुख खबरें

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च

Davis Cup में Soonwoo Kwon से हारे Dakshineswar Suresh, South Korea को मिली 1-0 की बढ़त

Seattle में भारत के साथ बढ़ते संबंधों पर बोले Microsoft CEO Satya Nadella

Kashmir Crime Branch ने 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी में गुलाम मोहि-उद-दीन डार को पकड़ा