एमके स्टालिन के 'LKG स्टूडेंट' वाले बयान पर Amit Shah का पलटवार, दे दी ये बड़ी चुनौती

By अंकित सिंह | Mar 07, 2025

तमिलनाडु में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत कथित तौर पर तीसरी भाषा थोपने को लेकर चल रही बहस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के बीच तीखी राजनीतिक लड़ाई में बदल गई है। शुक्रवार को, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एमके स्टालिन से राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और चिकित्सा शिक्षा शुरू करने के लिए कहा। स्टालिन के हिंदी विरोध को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बदलाव किए और अब यह सुनिश्चित किया है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के उम्मीदवार अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा दे सकें। 

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Delimitation और Hindi को लेकर Tamilnadu CM Stalin जो राजनीतिक चालें चल रहे हैं उसके मायने समझिये

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से छात्रों के लाभ के लिए राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा शुरू करने की अपील करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की संस्कृति ने भारत की सांस्कृतिक धारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शाह ने कहा, ‘‘चाहे वह प्रशासनिक सुधार हो, आध्यात्मिक ऊंचाइयों को प्राप्त करना हो, शिक्षा हो या राष्ट्र की एकता और अखंडता हो, तमिलनाडु ने हर क्षेत्र में भारतीय संस्कृति को मजबूत किया है।’’ इस कार्यक्रम में अर्द्धसैनिक बल के टुकड़ियों का ‘मार्च पास्ट’, योग प्रदर्शन और कमांडो अभियान का प्रदर्शन किया गया।

प्रमुख खबरें

China का नाम लेकर Sonam Wangchuk ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, Delhi से लेकर Leh तक मची खलबली!

गड़बड़ी आपने की और जिम्मेदार भारत को ठहरा रहे, पीयूष गोयल ने हंसते-हंसते ही यूरोप को रुला दिया

Bihar विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग, 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

सपा की सियासत में आजम की ताकत और रामपुर जेल का सियासी फलसफा