प्रियंका ने प्रधानमंत्री को बताया दुर्योधन तो शाह ने कहा- 23 मई को जनता सुनाएगी फैसला

By अनुराग गुप्ता | May 07, 2019

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बेलदा में प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को दुर्योधन कहे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि अभी-अभी प्रियंका गांधी ने मोदी जी को दुर्योधन कहा। प्रियंका जी देश की जनता 23 मई को तय कर देगी की दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन? इसी के साथ शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेता मोदी जी को अपशब्द कहते हैं, गाली देते हैं। पुराने प्रधानमंत्री का अपमान होता है तो कांग्रेसी बिलखने लगते हैं। अभी के प्रधानमंत्री का अपमान होता है तो आप कुछ नहीं कहते हो।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए दुर्योधन कह दिया। इसी के साथ प्रियंका ने कहा कि चुनाव के प्रचार में भाजपा के नेता कभी ये नहीं कहते कि उन्होंने जो वादे किए थे वो पूरे किए या नहीं। इसी बीच प्रियंका ने भाजपा पर शहीदों के नाम पर वोट मांगने का भी आरोप लगाया और कहा कि कभी शहीदों के नाम पे वोट मांगते है तो कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Ujjain में Shahi Masjid का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा

Asian Games में महिला Trap Team ने जीता रजत पदक, नीरू ने बनाया रिकॉर्ड

एशियाई खेलों में Bronze Medal जीतने के बाद बोले Rohit Yadav, अब दबाव मुक्त होकर खेलूंगा

UP Rajya Sabha Election | यूपी में राज्यसभा चुनाव की बिसात! NDA को 7 सीटों पर मिली बढ़त के आसार, जानिए क्या कहते हैं समाजवादी पार्टी के लिए आंकड़े