गांधी परिवार के गढ़ में Amit Shah की हुंकार, बोले- मोदी की झोली में जाने वाली हैं अमेठी और रायबरेली सीट

By अंकित सिंह | May 17, 2024

गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के 70 साल के बाद नरेन्द्र मोदी जी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की है। ये कांग्रेस वाले कहते हैं कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ढंग से नहीं हुई। लेकिन, मेरी बात याद रखना अगर ये इंडी अलायंस वाले आ गए, तो ये राम मंदिर पर फिर से बाबरी ताला लगा देंगे। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस परिवारवादी गठबंधन है। ये सिर्फ अपने परिवार की सोचते हैं।

उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर और फारुख अब्दुल्ला कहते हैं कि PoK की बात मत करो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं आज यहां से कहकर जाता हूं, आपको डरना है तो डरिये, लेकिन ये PoK भारत का है, रहेगा और हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो परिवार की सीट कहते हैं, उनकी लोकसभा में 70 साल से कलेक्टर ऑफिस नहीं था। 2018 में वहां कलेक्टर ऑफिस की नींव डालने का काम योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश से गुंडों को चुन-चुनकर साफ करने का काम योगी आदित्यनाथ जी ने किया है।

अमित शाह ने कहा कि अमेठी और रायबरेली सालों से गांधी परिवार को अपना नेता मानते रहे। मगर उन्होंने कभी इन्हें अपना नहीं माना। यहां कम से कम 600 लोग अलग अलग दुर्घटना में मारे गए, लेकिन सोनिया जी मिलने नहीं आई। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि ऐसा चुनिए जो आपके काम आए। स्मृति ईरानी जी मुंबई से आई है, 2014 में जब मैं यहां उनके प्रचार में आया, तो मुझे लगा कि यहां स्मृति ईरानी जी क्या करेंगी। तब उन्होंने कहा कि अमित भाई, मैं यहां घर बनाउंगी और यहीं रहूंगी। आज उन्होंने गौरीगंज में घर भी बना लिया है और वहीं रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Rae Bareli से Rahul का चुनाव लड़ना 'India' गठबंधन का हौसला बढ़ाने वाला: Pilot

शाह ने कहा कि दिनेश प्रताप सिंह जैसा हर समय जनता के बीच रहने वाला प्रत्याशी मोदी जी ने आपको दिया है। मैं आपको गारंटी देकर जाता हूं, दिनेश प्रताप को चुन लीजिए, आपकी हर जरूरत के वक्त ये आपको मिलेंगे। ये मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मैं आपसे अपील कर रहा हूं, दोनों सीट (अमेठी और रायबरेली) के मतदाता मोदी जी की विकास गंगा से जुड़ जाइये।

प्रमुख खबरें

Vivek Vihar Fire Tragedy: PM Modi ने जताया दुख, मृतकों के लिए 2 लाख की मदद का ऐलान

Samajwadi Party में जाने की अटकलें खारिज, पर Vinesh Phogat के आरोपों पर Brij Bhushan ने साध ली चुप्पी

RBSK 2.0: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब बच्चों की Mental Health और Diabetes की भी होगी जांच

Wrestling में Vinesh Phogat का Comeback, Gonda में खतरे की आशंका पर सरकार को घेरा