MP Assembly Election | मध्य प्रदेश में विपक्ष पर गरजे अमित शाह, कहा- कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन, सांप्रदायिक दंगे, आपराधिक राजनीति' फॉर्मूले पर चल रही है

By रेनू तिवारी | Nov 04, 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (4 नवंबर) को लोगों से आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने 18 साल के शासन में सभी समुदायों के कल्याण के लिए काम किया और इसे एक मजबूत राज्य बनाया। अमित शाह ने कहा कि 'बेमिसाल राज्य' जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को 'बीमारू राज्य' बना दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर “अपना खजाना भरने” के लिए काम करने का आरोप लगाया और कहा कि इसके विपरीत, भाजपा ने राज्य का विकास किया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

उन्होंने आगे कहा कि  "...कांग्रेस ने जब भी शासन किया, केवल अपना खजाना भरने का काम किया। जबकि भाजपा ने विकास के लिए काम किया। आज मैं कमलनाथ से कहने आया हूं कि अगर उनमें थोड़ी भी हिम्मत है तो जवाब दें - जब उन्होंने 2002 में मध्य प्रदेश छोड़ा था, यहां का बजट केवल 23 हजार करोड़ रुपये था। आज भाजपा के 18 साल के शासनकाल में यहां का बजट बढ़कर 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपये हो गया है...''

इसे भी पढ़ें: BJP के केंद्रीय नेता दिनभर राज्यों में प्रचार करते हैं और शाम को दिल्ली में लोकसभा चुनावों में जीत की रणनीति पर काम करते हैं

'डबल इंजन सरकार'

गृह मंत्री ने लोगों से 'डबल इंजन सरकार' को दोहराने के लिए कहा और कहा कि इसने राज्य को 'बीमारू राज्य' से 'बेमिसाल राज्य' में बदल दिया है। उन्होंने कहा अपना वोट डालते समय यह न सोचें कि आप विधायक, मुख्यमंत्री चुनने या भाजपा को सत्ता में लाने के लिए मतदान कर रहे हैं। लेकिन वोट करते समय, ध्यान रखें कि डबल इंजन सरकार ने मध्य प्रदेश को 'बीमारू राज्य' से 'बेमिसाल राज्य' में बदल दिया... आपका एक वोट सुनिश्चित करेगा कि अगले 5 वर्षों में यहां किसकी सरकार होगी।  शाह ने कहा एक तरफ कांग्रेस है जिसने मध्य प्रदेश को कई वर्षों तक अंधेरे में रखा, इसे 'बीमारू' राज्य बना दिया। दूसरी तरफ भाजपा सरकार है, जिसने 18 वर्षों में किसानों, दलितों, पिछड़े वर्गों, महिलाओं, आदिवासियों और युवाओं के कल्याण के लिए काम किया है।

 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: हिंदुत्व के अखाड़े में BJP को कांग्रेस की चुनौती, Ram Mandir पर Kamal Nath का बड़ा दांव


शाह ने कमलनाथ को निशाने पर लिया

उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कमल नाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो वह शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा शुरू की गई सभी कल्याणकारी योजनाएं बंद कर देंगे।

कमलनाथ ने शिवराज सिंह सरकार द्वारा संचालित 51 से अधिक गरीब कल्याण योजनाओं को बंद कर दिया। लेकिन अगर कमल नाथ दोबारा आए तो लाडली बहना योजना भी बंद हो जाएगी और किसानों को 12,000 रुपये मिलना भी बंद हो जाएंगे।''

 

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!