अमित शाह का आरोप, देश के बंटवारे के लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2018

कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्र गीत ‘‘वंदे मातरम’’ को संप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने वालों की आज आलोचना की। साथ ही, उन्होंने देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। शाह ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम की रचना करने वाले बंकिम चंद्र चटोपाध्याय पर एक व्याख्यान देते हुए कहा, ‘‘वंदे मातरम हमारे देश के भू - सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रतीक है .... इसे किसी धर्म से या किसी के विरोध से जुड़े गीत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि ऐसे गीत के तौर पर देखा जाना चाहिए, जो राष्ट्रवाद का प्रतीक है।’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा , ‘‘ कांग्रेस ने इसे धार्मिक रंग देने की गलती दोहराई है। 

 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता से पहले जब कांग्रेस ने अस्थाई सरकारें बनाई थी, तब उसने वंदे मातरम को राष्ट्र गीत बनाया था लेकिन एक समुदाय के तुष्टिकरण के लिए केवल पहले दो स्टैंजा ही गाए जाते थे। ।उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने यह गलती नहीं की होती, तो देश का विभाजन नहीं हुआ होता। शाह ने कहा कि इतिहासकार कभी खिलाफत आंदोलन को, तो कभी अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति को और कभी कभी मुस्लिम लीग के द्विराष्ट्र का सिद्धांत को जिम्मेदार ठहराते हैं। ‘‘लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस के तुष्टीकरण की नीति के आगे झुकते हुए वंदे मातरम का केवल दो स्टैंजा लेने का निर्णय भारत के विभाजन का कारण बना।

प्रमुख खबरें

गर्मी के कारण बार-बार तनाव बढ़ रहा है, तो चिंता छोड़िए इस थेरेपी की मदद से पाएं छुटाकारा

Uttar Pradesh : गांव में आग लगने से नौ माह की बच्ची की झुलसकर मौत

Janhvi Kapoor का बचपन का चेन्नई घर अब Airbnb की लिस्ट में हुआ शामिल, एक्ट्रेस ने कहा- यह उनकी बेशकीमती संपत्ति थी

Kerala: बैंक खाते में जमा रकम लौटने से इनकार करने पर व्यक्ति ने खुदकुशी की