नामांकन भरने से पहले अहमदाबाद में अमित शाह का ''भव्य'' रोड शो शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

अहमदाबाद। भाजपा प्रमुख अमित शाह ने शनिवार को यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। शाह आज गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे। शाह भाजपा के बुजुर्ग नेता एल के आडवाणी के स्थान पर इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। आडवाणी इस प्रतिष्ठित लोकसभा क्षेत्र से साल 1998 से ही जीतते रहे हैं। शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

— ANI (@ANI) March 30, 2019

शाह अपना बड़ा रोड शो शुरू करने से पहले शहर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे।

गांधीनगर सीट से शाह का नामांकन पत्र दाखिल करना भाजपा में नयी पीढ़ी के आगे आने का संकेत है। इस सीट पर आडवाणी ने छह बार जीत दर्ज की थी। प्रदेश भाजपा का मानना है कि शाह के नामांकन से गुजरात में पार्टी में उत्साह बढ़ेगा और उसे राज्य में सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीतने में मदद मिलेगी। विधायक के तौर पर शाह पहले सरखेज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके बाद वह नारनपुरा क्षेत्र से विधायक रहे। दोनों ही सीटें गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं।

प्रमुख खबरें

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव