भारतीय अर्थव्यवस्था पर अमित शाह का बयान, कहा- वर्तमान स्थिति अस्थायी है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2020

गांधीनगर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति एक  अस्थायी चरण  है और भारत 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। शाह यहां गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू) के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,  निराश न हों। यह केवल एक अस्थायी चरण है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह बनकर राज्यपाल को फोन करने वाले आरोपी, मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री के करीबी

गृह मंत्री ने कहा, शुरुआती 70 साल में, हमारी अर्थव्यवस्था बढ़कर दो हजार अरब डॉलर की हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के शुरुआती पांच साल में यह बढ़कर तीन हजार अरब डॉलर हो गई। शाह ने छात्रों से कहा, झूठे प्रचार से भ्रमित न हों। भारत जब पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा तो सबसे अधिक फायदा आप लोगों को होगा। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह के कर्नाटक के दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा होगी: येदियुरप्पा

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा