अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी वोट बैंक की राजनीति के चलते आतंकी हमलों की निंदा नहीं की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान अक्सर आतंकी हमले होते थे और पाकिस्तानी आतंकवादी भारतीय सैनिकों की हत्या किया करते थे, लेकिन तत्कालीन सत्तारूढ़ दल ने ‘वोट बैंक’ की राजनीति के चलते कभी इसकी निंदा नहीं की। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार रहने के दौरान इस तरह के हमले होना असंभव है।

गुजरात में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में एक दिसंबर को तालजा और 88 अन्य सीट पर वोट डाले जाएंगे। शाह ने कहा, ‘‘सोनिया (गांधी) और (पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक 10 वर्ष सत्ता में थे। उनके शासन के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादी अक्सर भारत में प्रवेश किया करते थे और हमारे सैनिकों की हत्या करते थे तथा उनके सिर काट देते थे। इसके बावजूद भी कांग्रेस ने एक शब्द तक नहीं कहा। क्यों? इसका कारण वोट बैंक है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप जानते होंगे कि कांग्रेस का वोट बैंक कौन है। ’’ उन्होंने यह भी सवाल किया, ‘‘क्या आप अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर से हटाया जाना नहीं चाहते थे? 70 वर्षों तक कांग्रेस के इन नेताओं ने (जवाहरलाल) नेहरू की गलतियों को संरक्षित कर रखा।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला