Nagaland में बोले अमित शाह, देश में हाशिये पर कांग्रेस, 2024 में दुरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी

By अंकित सिंह | Feb 20, 2023

नागालैंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह आज राज्य के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक चुनावी जनसबा को संबोधित किया। मॉन में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मैं हमेशा से नागा समुदाय की जीवन जीने की पद्धति और उनके मजबूत चरित्र पर गर्व करता हूं। नागा समुदाय में महिलाओं का जो सम्मान है, उसकी पूरे देश भर में प्रशंसा हो रही है। इसलिए हमने श्रीमती कोन्याक को नागालैंड की सबसे पहली महिला सांसद बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नागालैंड की भावनाओं से वाकिफ रही है; हम यहां मौजूद सभी मुद्दों का उचित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें: 'अमित शाह मराठियों के सबसे बड़े दुश्मन', Sanjay Raut बोले- शिवसेना को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपये हुए खर्च

शाह ने कहा कि नागालैंड के लिए 4,126 रुपये के कुल 266 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों को मंजूरी दी गई है। पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत हर महीने 14 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2009-10 में, कांग्रेस सरकार ने नागालैंड के लिए 1,300 करोड़ रुपये आवंटित किए, जिसे केंद्र में भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 4,800 करोड़ रुपये कर दिया।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर