Northeast में बोले अमित शाह, भाजपा संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी, 2024 में 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदी बनेंगे PM

By अंकित सिंह | Apr 11, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। आज उन्होंने असम के डिब्रूगढ़ में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 300 से ज्यादा सीटों के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है और कार्यालय भाजपा का सभी गतिविधियों का केंद्र होता है। 

शाह ने कहा कि असम के 70 प्रतिशत हिस्से से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) हटाया जा चुका है, अन्य राज्यों के साथ सीमा विवाद को सुलझाया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वे (विपक्ष) जितना बुरा बोलेंगे, भाजपा उतना आगे बढ़ते जाएगी। इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में उग्रवाद को समाप्त कर दिया है और वह क्षेत्र में शांति और तेज विकास लायी है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दो कार्यकाल में दिखा दिया है कि वह पूर्वोत्तर के लिए क्या कर सकती है जो पिछली सरकारों द्वारा दशकों तक नहीं किया जा सका। 

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन