Rajasthan में बोले Amit Shah, भारत के लिए राहु और केतु है कांग्रेस और गांधी परिवार

By अंकित सिंह | Nov 22, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी तुलना भारतीय राजनीति में 'राहु और केतु' से की। पाली में एक रैली में बोलते हुए, शाह ने कहा कि राजस्थान के लोगों ने गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार का पेपर लीक कर दिया है। 3 दिसंबर को कांग्रेस जा रही है और बीजेपी आ रही है। कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भारत के राहु और केतु हैं। भारत के भविष्य में जितनी भी मुसीबतें पैदा हुई हैं वो गांधी परिवार और कांग्रेस के कारण ही हुई हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी 3 दिसंबर को होने वाले चुनाव भाजपा के सत्ता संभालने के साथ ही राजस्थान को एक नए युग में प्रवेश करा सकते हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से 2019 तक राहुल बाबा मुझे हर रोज ताना मारते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे और तिथि नहीं बताएंगे। राहुल बाबा... कान खोल कर सुन लो, 22 जनवरी, 2024 को दोपहर 12:22 बजे, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवादी पार्टी है। गहलोत जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी चंद्रयान लॉन्च करते हैं और सोनिया जी अपने बेटे को लॉन्च पर लॉन्च कर रही हैं। 20 बार राहुल जी को लॉन्च किया लेकिन ये यान ऐसा है कि लॉन्च होता ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Telangana Election 2023: अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, जानें इसकी खास बातें

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि गहलोत जी वोटबैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण करते हैं। उदयपुर में दिनदहाड़े कन्हैया लाल तेली को मार दिया जाता है। झालावाड़ में कृष्णा वाल्मीकि की पीट पीट कर हत्या कर दी जाती है। चित्तौड़गढ़ में रतन सोनी की हत्या कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों के खून पसीने की कमाई गहलोत के चट्टे-बट्टे खा रहे हैं। राजस्थान को गहलोत ने कांग्रेस का ATM बना दिया है। जब भी कांग्रेस को पैसा चाहिए होता है, गहलोत नाम के क्रेडिट कार्ड से दिल्ली में पैसा निकाल लिया जाता है।  ये आप लोगों का पैसा है, जो कांग्रेस के दरबार में भेंट चढ़ाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar