'जनता ने परिवर्तन का मूड बनाया', Rajasthan में बोले Amit Shah, गहलोत सरकार में चरम पर तुष्टिकरण की राजनीति

By अंकित सिंह | Nov 23, 2023

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आत अमित शाह ने कहा कि इससे जनता बहुत त्रस्त है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजस्थान के हर कोने में जनता ने परिवर्तन का मूड बनाया हुआ है। हर क्षेत्र में विफल और नाकाम कांग्रेस सरकार को विदाई देने के लिए राजस्थान के लोगों ने अपना मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने हमेशा मोदी जी के साथ खड़ा रहकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। 2014 और 2019 दोनों चुनावों में सभी की सभी सीटें भाजपा के खाते में देकर राजस्थान की जनता ने हमेशा मोदी जी को अपना समर्थन दिया है।

भाजपा नेता ने दावा किया कि सालासर में राम दरबार पर बुलडोजर चलाया, अलवर में शिवलिंग को ड्रिलिंग मशीन से तोड़ दिया, कठूमर में गौशाल पर बुलडोजर घुमा दिया, राजस्थान में ऐसे तुष्टिकरण के कई मामले देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पिछले 5 साल में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुकदमे दर्ज हुए हैं। 35 हजार से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, 15 हजार से ज्यादा कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, प्रतिदिन 19 बलात्कार के मामले राजस्थान में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लाल डायरी भ्रष्टाचार का प्रतीक है। यहां कई सारे गबन के मामले हुए हैं। सचिवालय में 2 करोड़ 35 लाख और एक किलो सोना मिला है। इसके बावजूद गहलोत सरकार की पेट का पानी नहीं हिलता।

इसे भी पढ़ें: Telangana Election 2023: अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, जानें इसकी खास बातें

शाह ने कहा कि राजस्थान में किसानों का हाल भी बेहाल है। 10 दिनों के अंदर कर्जमाफी का वादा कर सत्ता में आई गहलोत सरकार 5 साल में 5 प्रतिशत किसानों का भी कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भर्तियों में पेपर लीक के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में 15 से अधिक मामले पेपर लीक के आए हैं, ऐसा देश में कहीं नहीं हुआ है। इसलिए जनता ने मन बना लिया है कि इस बार जनता जादूगर बनकर कांग्रेस सरकार को गायब कर देने वाली है और 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान की जनता एकजुट होकर भाजपा को प्रचंड बहुमत देने के लिए खड़ी है। 3 दिसंबर को, यहां सारे रिकॉर्ड तोड़कर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar