Lok Sabha में Amit Shah ने कहा, सरकार मणिपुर पर चर्चा को तैयार, मुझे नहीं मालूम विपक्ष क्या चाहता है

By अंकित सिंह | Jul 24, 2023

मणिपुर हिंसा को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। संसद में विपक्षी दल इस पर हंगामा मचा रहे हैं। विपक्षी दलों के शोर-शराबे की वजह से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। लोकसभा में भी आज जबरदस्त हंगामा हुआ। हालांकि, गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर कहा है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन विपक्ष का हंगामा बरकरार रहने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। हालांकि तीनों दिन मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामा जारी रहा। 

इसे भी पढ़ें: Manipur को लेकर संसद में शोर-शराबा जारी, AAP सांसद संजय सिंह मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित

लोकसभा स्थगित

मणिपुर के मुद्दे पर सोमवार को लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद अपराह्न करीब दो बजकर 35 मिनट पर मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सरकार ने सोमवार को लोकसभा में हंगामे के बीच ‘राष्ट्रीय परिचर्या और प्रसूति विद्या आयोग विधेयक, 2023’ पेश किया जिसमें परिचर्या और प्रसूति विद्या पेशेवरों (नर्सिंग एवं मिडवाइफरी) संबंधी शिक्षा एवं सेवा मानकों के विनियमन, संस्थाओं के मूल्यांकन तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय रजिस्टर के रख-रखाव का उपबंध किया गया है। लोकसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘राष्ट्रीय परिचर्या और प्रसूति विद्या आयोग विधेयक, 2023’ पेश किया। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया