'तीन चरणों में ही 190 सीटें पार कर गए हैं मोदी', Amit Shah बोले- चुनाव बाद राहुल बाबा को निकालनी पड़ेगी कांग्रेस ढूंढो यात्रा

By अंकित सिंह | May 08, 2024

उत्तर प्रदेश के हरदोई में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक प्रकार से हरदोई अपने प्रिय नेता अटल जी की भी कर्मभूमि रही है। जनसंघ के जमाने से 1962 में हरदोई ने यहां दीपक जलाकर जनसंघ को आगे बढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि तीन चरण में हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी 190 सीटें पार कर चुके हैं और ये चौथा चरण 200 पार करके 400 की ओर जाने का चरण है। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस, दोनों का सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, चुनाव के बाद भारत जोड़ो यात्रा नहीं, कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालनी पड़ेगी।

उन्होंने दावा किया कि ये राहुल बाबा कहते हैं कि हम सरकार में आएंगे, तो धारा 370 और तीन तलाक वापस लाएंगे। मैं आपको बताता हूं कि गलती से भी ये राहुल बाबा और अखिलेश सत्ता में आ गए ​तो ये दोनों शहजादे अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी ताला लगा देंगे। उन्होंने कहा कि अभी-अभी पाकिस्तान ने राहुल बाबा की बड़ी प्रशंसा की है। एक पत्रकार ने मुझसे पूछा कि राहुल बाबा की प्रशंसा पाकिस्तान क्यों कर रहा है? तो मैंने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक होती है, राहुल बाबा विरोध करते हैं। नक्सली मरते हैं, राहुल बाबा विरोध करते हैं। धारा 370 हटती है, राहुल बाबा विरोध करते हैं। राम मंदिर बनता है,राहुल बाबा विरोध करते हैं। राहुल बाबा पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं और पाकिस्तान राहुल बाबा का समर्थन करता है।

इसे भी पढ़ें: लालू के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे बीआर अंबेडकर

इससे पहले खीरी में शाह ने कहा कि कल ही तीसरे चरण का चुनाव हुआ है। तीन चरणों में ही मोदी जी 190 सीटें पार कर गए हैं। और चौथे चरण में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा और NDA, 400 की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के साथ ही 3 करोड़ गरीब बहनों को लखपति दीदी बनाने का चुनाव है। ये चुनाव और 3 करोड़ गरीबों को उनका खुद का घर देने का चुनाव है। ये चुनाव 3 लाख गांवों में डेयरी बनाकर पशुपालन के साथ जुड़े हुए भाई-बहनों को समृद्ध बनाने का चुनाव है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा