ममता दीदी और भतीजे की विदाई अब सुनिश्चित है, अमित शाह बोले- मोदी सरकार 'सोनार बांग्ला' के सपने को करेगी साकार

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2024

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृहमंत्री ने अमित शाह ने कहा कि ममता 'मां माटी और मानुष' के नारे के साथ सत्ता में आई थीं, लेकिन वह पश्चिम बंगाल में माफियाओं की सरकार चला रही हैं। हमारा समर्थन करें, क्योंकि यह केवल नरेंद्र मोदी की सरकार है जो 'सोनार बांग्ला' के सपने को साकार करने में मदद कर सकती है। दीदी और उनका भतीजा अभिषेक, दोनों भाजपा से डरे हुए हैं। ये हमारे नेताओं के होटल बुक नहीं होने देते, उनको गाड़ी नहीं मिलती है। जो होटल बुक होते भी हैं, वो ममता के गुंडे खाली करा देते हैं। मैं बताना चाहता हूं कि भाजपा का कार्यकर्ता डरने वालों में से नहीं है। ममता दीदी, जितना संत्रास करना है कर लो, आपकी और भतीजे की विदाई अब सुनिश्चित है। ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक दोनों ही बीजेपी से डरे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah के फेक वीडियो मामले में पीएम मोदी ने EC से कर दी बड़ी अपील, कहा- समाज में तनाव पैदा करने की साजिश रची जा रही

संदेशखाली जैसी घटना, दुनिया में कहीं देखने को नहीं मिलती। अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए, घुसपैठियों को संभालने के लिए, एक महिला मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सैंकड़ों-हजारों महिलाओं का शोषण करने का काम TMC के नेताओं ने किया है। वर्षों से हमारे देश की जनता और रामभक्त चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने। लेकिन ये लोग उसे रोक कर बैठे थे। जब राम मंदिर बना, तब ममता दीदी और भतीजे दोनों को निमंत्रण भेजा गया, परंतु ये वहां नहीं गए। ये घुसपैठियों से डरते हैं, इसलिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए।

प्रमुख खबरें

South Africa के दो शहरों में दूषित पानी पीने से 500 से अधिक लोग बीमार

Article 370 हटने के बाद बदल गया पूरा माहौल, Hindu खुलकर मना पा रहे हैं पर्व-त्योहार, Srinagar की सड़कों पर माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा देखकर सब हैरान

काले सूट पर दुपट्टा डाले ममदानी ने न्यूयॉर्क में भारतीयों के साथ खेला गरबा, इलिनोइस मंदिर हमले के प्रयास के बाद एकता का आह्वान

Mecca Mosque में हुआ अशोभनीय कृत्य क्या था? Saudi Arabia ने दो बांग्लादेशियों को फाँसी पर क्यों लटकाया? Muslim World क्यों हैरान रह गया?