'इंडी अलायंस वाले पीएम की कुर्सी भी बांट लेंगे', Amit Shah बोले- बिहार में जाति की राजनीति खत्म करने के लिए मोदी सरकार जरूरी

By अंकित सिंह | Apr 29, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह आज बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। झंझारपुर में जनसभा को करते हुए उन्होंने सीता माता की धरती से श्रीराम के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि हमारे कर्पूरी ठाकुर जी यहीं से (फुलपरास विधानसभा) विधायक बनकर जाते थे। इतने वर्षों तक कांग्रेस एंड कंपनी ने कर्पूरी ठाकुर जी का सम्मान नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर बिहार के समस्त पिछड़े समाज को सम्मानित किया।

अमित शाह ने कहा कि अगर इंडी अलायंस की सरकार आएगी तो ये लोग प्रधानमंत्री पद को बांट लेंगे। एक साल शरद पवार जी प्रधानमंत्री होंगे, एक साल लालू जी प्रधानमंत्री होंगे, एक साल ममता जी प्रधानमंत्री होंगी, एक साल स्टालिन जी प्रधानमंत्री होंगे। और कुछ बचा कुचा होगा तो राहुल बाबा प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी कहते हैं कि राजस्थान और बिहार का कश्मीर से क्या लेना-देना है। अरे खड़गे साहब, कश्मीर के लिए बिहार का बच्चा-बच्चा अपनी जान देने के लिए तैयार है।

भाजपा नेता ने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व ही देश को कोरोना से बचा सकता है, आतंकवाद से बचा सकता है और कश्मीर में शासन और सुशासन स्थापित कर सकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है और लालू जी भी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पिछड़ा वर्ग विरोधी कांग्रेस पार्टी की गोदी में बैठे हैं। अभी जो मंडल कमीशन के कारण आरक्षण मिला, वो 1957 में मिल जाता, लेकिन कांग्रेस ने काका कालेलकर की रिपोर्ट को रोक कर रखा और मंडल कमीशन का विरोध किया।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: अमित शाह का दिग्विजय पर तंज, बोले- आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले

शाह ने कहा कि पीएम मोदी इस पूरे देश, बिहार और मिथिलांचल को आधुनिक युग में ले जाना चाहते हैं, जबकि लालू यादव आपको 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा निर्णायक प्रधानमंत्री ही आपको 'लालटेन युग' से 'एलईडी युग' तक ले जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल