देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक दिन, राष्ट्रपति को वन नेशन वन इलेक्शन रिपोर्ट सौंपने पर बोले अमित शाह

By अभिनय आकाश | Mar 14, 2024

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में एक साथ चुनाव पर गठित उच्च स्तरीय समिति ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे "देश की लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि आज का दिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक दिन है। मोदी सरकार द्वारा रामनाथ कोविंद जी की अध्यक्षता में ‘एक देश - एक चुनाव’ पर गठित उच्चस्तरीय समिति का प्रतिवेदन, राष्ट्रपति महोदया के समक्ष प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah On CAA: ममता-ओवैसी-केजरीवाल, CAA पर विरोधियों को चुन-चुन कर शाह का जवाब

समिति ने विभिन्न हितधारकों के विचारों को समझने के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया। 47 राजनीतिक दलों ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए, जिनमें से 32 ने एक साथ चुनाव का समर्थन किया। इस मामले पर कई राजनीतिक दलों ने समिति के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समाचार पत्रों में प्रकाशित एक सार्वजनिक सूचना के जवाब में, पूरे भारत से नागरिकों से 21,558 प्रतिक्रियाएँ प्राप्त हुईं। उनमें से 80 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने एक साथ चुनाव का समर्थन किया।

प्रमुख खबरें

Career Tips: क्या अमेरिका में पहले साल कर सकते हैं Part-Time Job? भारतीय छात्र समझें USCIS गाइडलाइन्स

Vanakkam Poorvottar: Delimitation से लेकर Cauvery तक... दक्षिण की बड़ी चिंताओं पर Amit Shah की बैठक में निकला समाधान का रास्ता!

Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals

US Dollar के मुकाबले तीन पैसे चढ़कर 95.70 के स्तर पर बंद हुआ रुपया