हेमंत सरकार के अधीन झारखंड में आदिवासियों की जनसंख्या घटी: Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2023

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासनकाल में झारखंड की जनसांख्यिकी में बदलाव आया है और ‘आदिवासियों’ की कुल जनसंख्या में हिस्सेदारी घटी है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से हो रही भारी घुसपैठ की वजह से राज्य में आदिवासियों की जनसंख्या 35 प्रतिशत से घटकर 24 प्रतिशत पर आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘राज्य की हेमंत सरकार वोट बैंक की राजनीति की वजह से इस परिपाटी को प्रोत्साहित कर रही है। ’’

शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। दुमका जिले में पिछले साल पीछा करने वाले एक व्यक्ति द्वारा 12वीं कक्षा की छात्रा को जिंदा जलाकर मारने के मामले का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासी लड़की की हत्या कर दी गई, जबकि हेमंत सोरेन सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में शामिल है।’’ इससे पहले दिन में केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा था कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को प्राथमिक कृषि क्रेडिट सोसाइटी (पीएसीएस)के जरिये300 सेवाएं देने का फैसला किया है।

शाह ने कहा कि पीएसीएस समान सेवा केंद्र (सीएससी) की तरह काम करेंगे और किसान इनके जरिये देनदारी मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म और मृत्यु पंजीकरण सहित कर 300 सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। देवघर के जसीडीह में 450 करोड़ की लागत से इफको के नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखने के मौके पर शाह ने कहा, ‘‘ यह फैसला शुक्रवार को लिया गया। इस संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सहयोग किया है।’’ उन्होंने बताया कि पीएसीएस को सीएससी द्वारा मुहैया कराए जाने वाली सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम बनाने के लिए शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने 105 साल के Rasik Chandra Mandal को दी राहत, उम्रकैद की सजा माफ

ताकि बचा रहे बचपन

Rahul Gandhi के धरने पर BJP भड़की, Ravi Shankar Prasad बोले- यह अराजकता की राजनीति

Treesa-Gayatri ने World Championship में पदक पक्का किया, चीन को हराया