Amit shah In Loni । अमित शाह बोले- यूपी चुनाव MLA या मंत्री बनाने का नहीं, माफियाओं को समाप्त करने का चुनाव है

By अंकित सिंह | Feb 03, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। उसके दिग्गज नेता अब चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। आज इसी कड़ी में अमित शाह लोनी पहुंचे थे जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश का यह चुनाव विधायक किया मंत्री बनाने के लिए नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश को माफियाओं से समाप्त करने के लिए है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2022 का उत्तर प्रदेश चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, ये उ.प्र. के माफियाओं को चुन चुनकर समाप्त करने का चुनाव है। ये चुनाव उ.प्र. को देश में सबसे विकसित राज्य बनाने का चुनाव है। अमित शाह ने पूछा कि आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी कहां हैं? जेल में। अगर आप सपा सरकार को सत्ता में लाने की गलती करते हैं तो वे बाहर आ जाएंगे। क्या उन्हें आना चाहिए बाहर? क्या एसपी सरकार बननी चाहिए? शाह ने कहा कि कल अखिलेश बाबू यहां आए तो उनके गुंडों ने यहां तांडव किया है। मैं आज उनसे कहकर जाता हूं कि अपने आपे में रहिएगा, घर मे रहिएगा क्योंकि ये भाजपा की सरकार है। उन्होंने काह कि हमने 2017 में कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाओ, हम यूपी में माफिया का नामोनिशान खत्म कर देंगे। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफियाओं को चुन-चुन कर यूपी से बाहर निकालने का काम किया है। इसके साथ ही शाह ने कहा कि किसानों का ऋण माफ करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। गन्ना किसानों को 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ